डगसारी में भूस्खलन से एनएच-305 पर खतरा
भारी बारिश से रसोईघर और पशुशाला भी खतरे में, कमांद गांव पर मंडराया बड़ा संकट
गुगरा के पास संपर्क मार्ग बाधित, प्रशासन ने मशीनरी भेज शुरू किया बहाली कार्य
पोखरी पंचायत के निंगलू में दो गोशालाओं पर खतरा, डंगा बहने से ग्रामीण चिंतित
कुल्लू। लगातार हो रही भारी बारिश ने जिले में सड़क और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्राम पंचायत कमांद के डगसारी गांव में पिछली रात हुई तेज बारिश के बाद भूस्खलन शुरू हो गया। भूस्खलन की चपेट में ओट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग-305 का हिस्सा आ गया है। सड़क का एक हिस्सा बैठने से एक वाहन भी इसकी चपेट में आया, हालांकि गनीमत रही कि इसमें कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
Kullu, Kullu | Aug 19, 2026