दतिया नगर: लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन ने थोक पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों पर की छापेमारी
कुछ दिनों से शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर दबाव बनाकर निर्धारित दुकानों से महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने कार्रवाई की। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर एडीएम एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तो पुस्तक विक्रेताओं के यहां छापेमारी की और सख्त निर्देश दिए.