बरहरुवा: मालिन में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, गांव में पसरा मातम
बरहरवा थाना क्षेत्र के मलिन गांव के समीप आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना के उपरांत आनन फानन में परिजनों ने अचेत अवस्था में युवक को लेकर बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सोहेल अनवर ने युवक को मृत करार दे दिया।