चित्तौड़गढ़: बारिश के बीच मौसम विभाग ने 8 और 9 सितंबर को चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए जारी किया येलो अलर्ट
एक सप्ताह से बारिश के बीच मौसम विभाग ने चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की। विभाग द्वारा अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश का अनुमान लगाया गया है। विभाग के अनुसार 8 और 9 सितंबर को चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश हो सकती है। येलो अलर्ट के जरिए नदी और बांधों के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।