गढ़मुक्तेश्वर: गांव चांदनेर तालाब के पास से पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 31 पव्वे अवैध देशी शराब के बरामद
जनपद हापुड़ में थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव चांदनेर तालाब के पास से शनिवार को एक शराब तस्कर गौरव पुत्र महेश को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने 31 पव्वे अवैध देशी शराब के बरामद किए हैं पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त गौरव के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है