गढ़मुक्तेश्वर: गढ़मुक्तेश्वर में जेष्ठ गंगा दशहरा मेला में आने वाले श्रद्धालुओं से पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली से न आने की करी अपील
हापुड़ पुलिस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए 15 से 16 जून तक गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित होने वाले जेष्ठ गंगा दशहरा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से ट्रैक्टर ट्राली न लेकर आने की अपील की है पुलिस ने कहा है मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और ट्रैक्टर ट्राली से सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है जिस कारण पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है।