गढ़मुक्तेश्वर: गांव भगवनपुर के जंगल में आबकारी विभाग की टीम ने की छापेमारी, मौके से 190 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र गांव भगवनपुर के जंगल में आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार को छापेमारी की है जहां मौके से आबकारी विभाग की टीम ने 190 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है आबकारी विभाग की टीम ने आगामी गंगा जेष्ठ दशहरा मेला के दृष्टिगत अभियान चलाया था और अब आबकारी विभाग की टीम कच्ची शराब बनाने वाले गिरोह की तलाश में जुटी हुई है।