गढ़मुक्तेश्वर: गांव बढ्ढा में कुआं पूजन के दौरान डीजे पर गाने के विवाद में झगड़ा करने वाले 20 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद हापुड़ में थाना सिंभावली पुलिस ने गांव बड्ढा में बुधवार को कुआं पूजन के दौरान डीजे पर गाने के विवाद में झगड़ा करने वाले 20 अभियुक्तों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्तों ने डीजे पर गाने के विवाद में आपस में जमकर मारपीट की थी जिन सभी अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।