गढ़मुक्तेश्वर: गंगा एक्सप्रेसवे के पास से पुलिस ने यात्रियों को निशाना बनाने वाली 2 महिला चोर को किया गिरफ्तार, आभूषण व नगदी बरामद
जनपद हापुड़ में थाना सिंभावली पुलिस ने शुक्रवार को गंगा एक्सप्रेसवे के पास से बसों में यात्रियों को निशाना बनाने वाली दो महिला चोर को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी किए गए पीली व सफेद धातु के आभूषण, 2150 रुपए नगदी, 2 बैग और दो सर्जिकल ब्लेड बरामद किए हैं जिसके बाद दोनों महिला चोरों के खिलाफ पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है।