गढ़मुक्तेश्वर: नेशनल हाईवे 9 स्थित गांव बदरखा के पास तेज रफ्तार कोल्ड ड्रिंक से लदा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल
जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र नेशनल हाईवे 9 पर स्थित गांव बदरखा के पास शनिवार को तेज रफ्तार कोल्ड ड्रिंक से लदा एक मिनी ट्रक पलट गया है इसके बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात को सुचारू रूप से चलवाया और हादसे में घायल मिनी ट्रक चालक को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा है।