कटनी ग्रामीण: रीठी के निटर्रा में संत रविदास जयंती पर समरसता संकल्प और कलश यात्रा का कलश पूजन से हुआ शुभारंभ
कटनी। संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश देने के लिए रीठी विकासखंड में समरसता संकल्प एवं कलश यात्रा निकाली गई। ग्राम निटर्रा में कलश पूजन कर यात्रा का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा देवगांव, जमुनिया, देवरी और सेदा सहित विभिन्न गांवों से गुजरी, जहां ग्रामीणों ने उत्साह के साथ स्वागत किया।