चौथम: चौथम थाना क्षेत्र में एक रात में चोरों ने 3 मंदिरों से घंटे चुराए, दुकान का ताला तोड़ने का भी प्रयास
चौथम थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने उत्पात मचाते हुए तीन मंदिरों को निशाना बनाया। इस दौरान चोरों ने घंटा समेत पूजा-पाठ की अन्य सामग्री चोरी कर ली। वहीं दूसरी ओर चौथम बाजार स्थित एक ब्यूटी पार्लर की दुकान का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया गया। एक साथ चोरी की कई घटनाओं और चोरी के प्रयास से बाजारवासियों में भय का माहौल है।