समाहरणालय, पूर्णिया
जनसंपर्क कार्यालय,
विज्ञप्ति संख्या: 1613,
दिनांक:06 अक्टूबर 2026,
==================
कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2026: की पूर्व तैयारियों के दृष्टिगत बुधवार को उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रमंडलीय सभागार पूर्णिया में कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गई।
समीक्षा बैठक के दौरान उपमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र द्वारा सफलता पूर्व मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया।
ज्ञातव्य हो कि 23 अक्टूबर को होगा मतदान और 27 अक्टूबर 2026 मतगणना की तिथि निर्धारित है।
आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन तथा भयमुक्त, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रुप से और त्रुटिरहित चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया है। सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं वरीय अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी आवश्यक तैयारियां गुणवत्तापूर्ण तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
बैठक में जानकारी दी गई कि मंगलवार को नामांकन की अंतिम तिथि तक विभिन्न राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों सहित कुल 16 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। दिनांक 07/10/2026 बुधवार को निर्धारित समय के अनुसार नॉमिनेशन की स्कूटनी (जांच) किया गया। स्कूटनी (जांच)के दौरान एक उम्मीदवार के नॉमिनेशन में त्रुटि रहने के कारण अस्वीकृत किया गया है। अब चुनाव मैदान में शेष15 उम्मीदवार हैं।
निर्वाचन कार्यक्रम का विवरण:----
* उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि: 09 अक्टूबर 2026 और मतदान की तिथि: 23 अक्टूबर 2026 (समय: प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक) निर्धारित है
मतगणना की तिथि: 27 अक्टूबर 2026. को निर्धारित है।
कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 4 प्रमंडल (कमिशनरी) और 14 जिले आते हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 1,34,000 है, जिनमें पूर्णिया जिले के 12,000 मतदाता शामिल हैं। पूरे क्षेत्र में कुल 181 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 17 मतदान केंद्र पूर्णिया जिले में स्थित हैं।
कोषांगवार अद्मतन कार्यो की समीक्षा एवं प्रमुख निर्देश:---
बैठक के दौरान गठित सभी कोषांगों क्रमशः कार्मिक प्रबंधन, सामग्री एवं मतपेटिका, मतपत्र, विधि-व्यवस्था एवं आदर्श आचार संहिता, मीडिया, प्रेक्षक प्रबंधन, वीडियोग्राफी, वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र, नियंत्रण कक्ष, तथा वाहन कोषांग की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई ।
@iprd
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 7, 2026