जूही थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के वारंटी अभियुक्त मातादीन को नयापुरवा से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने सोमवार शाम 5 बजे बताया उपनिरीक्षक भूपेश राठी के नेतृत्व में अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।