मिर्ज़ापुर: अर्जुनपुर में धान दरने वाली मशीन में हाथ चले जाने से किशोर का कटा दाहिना हाथ, उपचार के दौरान मंडलीय अस्पताल में हुई मौत
देहात कोतवाली क्षेत्र की अर्जुनपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे धान दरने वाली मशीन में हाथ चले जाने से अघौली गांव निवासी किशोर का दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया। अर्जुनपुर निवासी गुड्डू ने घायल किशोर को बाइक पर बैठाकर मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।