पांच बाइक सहित तीन शराब तस्कर गिरफ्तार, 1920 बोतल नेपाली शराब बरामद
सोनबरसा थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान कार्रवाई करते हुए पांच बाइक सहित तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 64 कार्टन में रखी 1920 बोतल नेपाली देशी शौफी शराब बरामद की. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कचहरीपुर पुल से मुशहरनिया रैन जाने वाली सड़क पर पांच बाइक सवार प्लास्टिक की बोरियां लेकर तेजी से जा रहे थे. पुलिस को देखते ही सभी बाइक छोड़कर भागने लगे, जिसमें तीन तस्करों को पकड़ लिया गया, जबकि दो फरार हो गए. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार, अमरजीत कुमार और खुशी लाल कुमार के रूप में हुई. पुलिस ने पांचों बाइक और शराब जब्त कर मामला दर्ज करते हुए तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
#सीतामढ़ी #सोनबरसा #पुलिसकार्रवाई #शराबतस्करी #नेपालीशराब #SitamarhiPrimeNews #Sonbarsa #BiharNews