बाजपट्टी में 81 लीटर नेपाली शराब के साथ काला, इन्द्रा और रामपरी गिरफ्तार
बाजपट्टी (सीतामढ़ी): बाजपट्टी थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान कुरथहिया मध्य विद्यालय के समीप से भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि महिलाएं झोले में शराब छिपाकर ले जा रही हैं. महिला पुलिस बल की मदद से तलाशी लेने पर पुपरी थाना क्षेत्र के बेदौल निवासी काला देवी (42), जैतपुर निवासी इन्द्रा देवी (45) तथा गाढ़ा निवासी रामपरी देवी (43) के पास से 27-27 लीटर कर कुल 81 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद हुई.
पुलिस ने शराब जब्त कर तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है और मद्यनिषेध कानून के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
Bajpatti, Sitamarhi | Sep 28, 2026