सीतामढ़ी. आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ‘नीतीश संवाद – जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर जदयू ने विभिन्न जिलों के मुख्य वक्ताओं एवं कार्यक्रम प्रभारियों की संशोधित सूची जारी की है. सूची में पूर्व मंत्री डॉ. रंजू गीता को औरंगाबाद जिले का मुख्य वक्ता बनाया गया है. उनके साथ सुप्रिया रानी, महिला प्रभारी दक्षिण बिहार को कार्यक्रम प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. जदयू की ओर से सभी जिलों में कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं. कार्यक्रम में जीविका से जुड़ी महिलाओं की 20 वर्षों की यात्रा, उपलब्धियों और स्वयं सहायता समूहों के अनुभवों को प्रमुखता से रखा जाएगा. इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है.