पाटी: ग्राम आवली में घर के बाड़े से बकरे चुराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ के बाद नोटिस पर छोड़ा
Pati, Barwani | Aug 23, 2026 रात के अंधेरे में घर के अंदर बने पशु बाड़े में सेंध लगाकर बकरे चुराने वाले दो अज्ञात चोरों को ग्रामीणों की सतर्कता के चलते पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी बाइक से फरार हो गए थे, लेकिन ग्रामीणों ने बकरे को हाट बाजार बेचने ले जाने के दौरान रंगे हाथों पकड़ लिया।पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार के बाद नोटिस पर छोड़ दिया।