जीरापुर: परिवहन विभाग ने जीरापुर में बिना परमिट चल रही छह स्कूल बसों पर ₹55000 का जुर्माना लगाया
जीरापुर में राजगढ़ परिवहन अधिकारी ज्ञानेंद्र वैश्य और परिवहन निरीक्षक प्रवीण नाहर टीम के साथ जांच करने में जुटे हुए हैं। जीरापुर में जांच के दौरान एडवांस किड एकेडमी की पांच बसें बिना परमिट के पाई गई। विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए ₹50000 का राजस्व वसूल किया गया। इसके साथ ही जीरापुर के विजय कान्वेंट स्कूल में भी चालानी कार्रवाई की गई।