जीरापुर: माचलपुर पुलिस टीम ने गुमशुदा नाबालिग को किया दस्तयाब, आरोपी को भेजा जेल
माचलपुर थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने आज जानकारी देते हुए बताया है कि 27.12.23 को फरियादी द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग लडकी 26.12.23 की शाम 5 बजे अज्ञात आरोपी का बहला फुसलाकर भगा कर ले गया होगा। पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए मुखबिर की सूचना पर पीड़िता को दस्तयात कर आरोपी को जेल भेज दिया।