जीरापुर: जीरापुर के पोलखेड़ा में चल रही श्री देवनारायण कथा में पहुँचे भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर की पूजा अर्चना।
जीरापुर के पोलखेड़ा गांव में चल रही भगवान श्री देवनारायण कथा में आज भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर पहुंचे और वहां पर कथा के दौरान उन्होंने कथा वाचक एवं भगवान देवनारायण की पूजा अर्चना कर कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर आसपास के क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में कथा सुनने के लिए कथा पंडाल में पहुंचे।