जीरापुर: जीरापुर के कोडक्या गांव में श्रीमद्भागवत कथा व देवनारायण कथा का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ किया गया
कोडक्या गांव में समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा एवं भगवान देवनारायण की कथा का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ किया गया। श्रीमद्भागवत महापुराण के शुभारंभ से पूर्व ग्रामवासी बस स्टैंड भागवत महापुराण की अगुवाई के लिए पहुंचे। जहां कथा वाचक पंडित मुकेश शर्मा आश्रम खारपा का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया।