जीरापुर: माचलपुर थाना में पदस्थ SI प्रमोट होकर टीआई बने, पुलिस अधीक्षक ने कंधे पर स्टार लगाकर दी बधाई
मंगलवार को राजगढ़ पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने कार्यालय में माचलपुर थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती के कंधे पर स्टार लगाकर प्रमोट किया। मिली जानकारी के अनुसार, राजगढ़ जिले के दो उप निरीक्षक वरिष्ठता के आधार पर निरीक्षक बने हैं जिसमें माचलपुर थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती को निरीक्षक का प्रभाव मिला है। प्रमोशन के बाद निरीक्षक की नवीन स्थापना पुलिस मुख्यालय भोपाल में की गई है।