Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
महाराष्ट्र
image
image
image

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता सत्र एक पेड़ बेटी के नाम कार्यक्रम आयोजित जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री विनोद परस्ते के मार्गदर्शन में कन्या शासकीय हाई स्कूल पुरवा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरूकता सत्र एवं एक पेड़ बेटी के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने छात्राओं को जेंडर समानता, लिंगानुपात, पीसीपीएनडीटी एक्ट, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रबंधन की जानकारी दी। साथ ही वन स्टॉप सेंटर एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता से अवगत कराया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पीएलवी श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने बच्चों के अधिकार, शिक्षा का अधिकार, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह, बाल श्रम एवं पॉक्सो एक्ट सहित विधिक सहायता संबंधी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही छात्राओं एवं शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक पेड़ बेटी के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य श्री हेमराज कछवाहा, शिक्षिका श्रीमती लता यादव, श्रीमती दीपमाला बरमैया, श्रीमती पार्वती सरोते, श्रीमती रेणुका लोधी, श्री विजय कुमार पांडेय, श्री कैलाश पटेल, श्री खुशीराम कछवाहा तथा बहुउद्देशीय कार्यकर्ता हरिशंकर कछवाहा सहित विद्यालय का स्टाफ एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

29 views | Mandla, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026

MORE NEWS

कम उपस्थिति पर जिला शिक्षा अधिकारी सख्त, प्राचार्यों को दिए आवश्यक निर्देश

      जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े ने नारायणगंज विकासखंड के अंतर्गत शासकीय एकीकृत बालक हाई स्कूल नारायणगंज, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास नारायणगंज तथा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मंगलगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया।
      निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम पाई गई। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित प्राचार्यों को शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों में नामांकन की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रत्येक छात्र की ’’अपार आईडी’’ समय-सीमा में तैयार कराने के लिए कहा।
      उन्होंने ’’राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेधावी छात्रवृत्ति’’ परीक्षा की तैयारियों पर विशेष ध्यान देने तथा ’’दिव्यांग विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति’’ के लिए ’’एनएसपी पोर्टल’’ पर पात्र विद्यार्थियों का शीघ्र पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
      जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शासन की सभी शैक्षणिक एवं छात्रहितैषी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक समय पर पहुंचना चाहिए। उन्होंने विद्यालय प्रमुखों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Department of School Education, Madhya Pradesh

कम उपस्थिति पर जिला शिक्षा अधिकारी सख्त, प्राचार्यों को दिए आवश्यक निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े ने नारायणगंज विकासखंड के अंतर्गत शासकीय एकीकृत बालक हाई स्कूल नारायणगंज, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास नारायणगंज तथा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मंगलगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम पाई गई। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित प्राचार्यों को शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों में नामांकन की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रत्येक छात्र की ’’अपार आईडी’’ समय-सीमा में तैयार कराने के लिए कहा। उन्होंने ’’राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेधावी छात्रवृत्ति’’ परीक्षा की तैयारियों पर विशेष ध्यान देने तथा ’’दिव्यांग विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति’’ के लिए ’’एनएसपी पोर्टल’’ पर पात्र विद्यार्थियों का शीघ्र पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शासन की सभी शैक्षणिक एवं छात्रहितैषी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक समय पर पहुंचना चाहिए। उन्होंने विद्यालय प्रमुखों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of School Education, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026

आकांक्षी विकासखंड नारायणगंज के पैरामीटर्स पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

सीईओ जिला पंचायत ने विभागवार प्रगति का लिया जायजा, कमिश्नर भ्रमण को लेकर दिए निर्देश

        जिला योजना भवन में आकांक्षी विकासखंड नारायणगंज के समग्र विकास को लेकर जिला एवं विकासखंड स्तर के सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शाश्वत सिंह मीना ने की।
        बैठक में नीति आयोग द्वारा निर्धारित आकांक्षी विकासखंड के 5 मुख्य थीम एवं 49 पैरामीटर्स के आधार पर बिंदुवार समीक्षा की गई। इनमें स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन व कौशल विकास, आधारभूत संरचना, शामिल हैं। सीईओ श्री मीना ने प्रत्येक विभाग से निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध उपलब्धि, शेष कार्य एवं समय-सीमा की जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्रों में संस्थागत प्रसव, एनीमिया मुक्त भारत, 100 प्रतिशत टीकाकरण, स्कूलों में नामांकन एवं उपस्थिति, कृषि में फसल विविधीकरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, स्वयं सहायता समूहों से ऋण लिंकेज, पेयजल कनेक्शन, सड़क कनेक्टिविटी आदि पैरामीटर्स पर विशेष चर्चा हुई। सीईओ श्री मीना ने कृषि विभाग के पैरामीटर्स की समीक्षा के दौरान एसएडीओ नारायणगंज की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उप संचालक कृषि को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 
       उन्होंने कमजोर प्रदर्शन वाले पैरामीटर्स पर संबंधित अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य कर शीघ्र सुधार लाने के निर्देश दिए। सभी विभागों को डैशबोर्ड पर डेटा एंट्री समय पर अपडेट करने एवं फील्ड लेवल पर सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा।
        बैठक में आगामी सप्ताह में कमिश्नर जबलपुर के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीईओ ने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक में हुए कार्यों की फील्ड विजिट के लिए सभी विभाग तैयारियां पूर्ण रखें तथा प्रगति रिपोर्ट अपडेटेड रखें।
        बैठक में संबंधित विभागों के जिला अधिकारी, बीएमओ, बीईओ, बीपीओ, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, महिला बाल विकास सहित विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

आकांक्षी विकासखंड नारायणगंज के पैरामीटर्स पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित सीईओ जिला पंचायत ने विभागवार प्रगति का लिया जायजा, कमिश्नर भ्रमण को लेकर दिए निर्देश जिला योजना भवन में आकांक्षी विकासखंड नारायणगंज के समग्र विकास को लेकर जिला एवं विकासखंड स्तर के सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शाश्वत सिंह मीना ने की। बैठक में नीति आयोग द्वारा निर्धारित आकांक्षी विकासखंड के 5 मुख्य थीम एवं 49 पैरामीटर्स के आधार पर बिंदुवार समीक्षा की गई। इनमें स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन व कौशल विकास, आधारभूत संरचना, शामिल हैं। सीईओ श्री मीना ने प्रत्येक विभाग से निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध उपलब्धि, शेष कार्य एवं समय-सीमा की जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्रों में संस्थागत प्रसव, एनीमिया मुक्त भारत, 100 प्रतिशत टीकाकरण, स्कूलों में नामांकन एवं उपस्थिति, कृषि में फसल विविधीकरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, स्वयं सहायता समूहों से ऋण लिंकेज, पेयजल कनेक्शन, सड़क कनेक्टिविटी आदि पैरामीटर्स पर विशेष चर्चा हुई। सीईओ श्री मीना ने कृषि विभाग के पैरामीटर्स की समीक्षा के दौरान एसएडीओ नारायणगंज की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उप संचालक कृषि को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कमजोर प्रदर्शन वाले पैरामीटर्स पर संबंधित अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य कर शीघ्र सुधार लाने के निर्देश दिए। सभी विभागों को डैशबोर्ड पर डेटा एंट्री समय पर अपडेट करने एवं फील्ड लेवल पर सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में आगामी सप्ताह में कमिश्नर जबलपुर के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीईओ ने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक में हुए कार्यों की फील्ड विजिट के लिए सभी विभाग तैयारियां पूर्ण रखें तथा प्रगति रिपोर्ट अपडेटेड रखें। बैठक में संबंधित विभागों के जिला अधिकारी, बीएमओ, बीईओ, बीपीओ, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, महिला बाल विकास सहित विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026

सभापति एससी/एसटी कल्याण समिति लोकसभा एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Faggan Singh Kulaste

सभापति एससी/एसटी कल्याण समिति लोकसभा एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Faggan Singh Kulaste

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026

डायरिया रोको अभियान: जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण संपन्न

       डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड मंडला द्वारा विकासखंड मोहगाँव की 38 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों को जल गुणवत्ता परीक्षण एवं उपचार का प्रशिक्षण दिया गया।
       प्रशिक्षण में श्री उमा गणेश लोधी ने फील्ड टेस्ट किट से जल के भौतिक, जीवाणु एवं रासायनिक परीक्षण की विधियाँ बताईं। साथ ही जल नमूना संग्रहण, परिणाम विश्लेषण एवं उपचारात्मक उपायों की जानकारी दी गई।
      सीईओ जनपद पंचायत मोहगाँव श्री कमल रंधावा ने सभी को गांव में पेयजल स्त्रोतों की नियमित जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता एवं जलजनित रोगों की रोकथाम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
       कार्यक्रम के अंत में सभी ग्राम पंचायतों को फील्ड टेस्ट किट, सोडियम हाइपोक्लोराइट एवं बैक्टो वॉयल्स वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपयंत्री सुश्री सोनल मरावी, श्री सुनील पटले सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh

डायरिया रोको अभियान: जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण संपन्न डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड मंडला द्वारा विकासखंड मोहगाँव की 38 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों को जल गुणवत्ता परीक्षण एवं उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में श्री उमा गणेश लोधी ने फील्ड टेस्ट किट से जल के भौतिक, जीवाणु एवं रासायनिक परीक्षण की विधियाँ बताईं। साथ ही जल नमूना संग्रहण, परिणाम विश्लेषण एवं उपचारात्मक उपायों की जानकारी दी गई। सीईओ जनपद पंचायत मोहगाँव श्री कमल रंधावा ने सभी को गांव में पेयजल स्त्रोतों की नियमित जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता एवं जलजनित रोगों की रोकथाम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्राम पंचायतों को फील्ड टेस्ट किट, सोडियम हाइपोक्लोराइट एवं बैक्टो वॉयल्स वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपयंत्री सुश्री सोनल मरावी, श्री सुनील पटले सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026