डिंडौरी: हर्रर्ई हत्याकांड को लेकर बालाघाट की एसएफएल टीम ने मौके का किया निरीक्षण
डिंडौरी जिले के हर्रर्ई गांव में किराना दुकान में चोरी की वारदात करते हुए अज्ञात चोरों ने दुकानदार की हत्या कर दी जिसको लेकर बालाघाट की एसएफएल टीम ने गुरुवार शाम 6:00 बजे मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट लेते हुए पुलिस के साथ जांच में सहयोग कर रही है । दरअसल किराना व्यापारी अकेला था अज्ञात हमलावरों चोरी की वारदात करते हुए दुकानदार की हत्या कर दी ।