मैया अभियान के तहत इमली कुटी घाट पर चला स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छता का संदेश
डिंडौरी रविवार को मैया अभियान के तहत इमली कुटी घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान घाट परिसर में फैली प्लास्टिक, कचरा एवं अन्य गंदगी को हटाकर घाट को स्वच्छ एवं स्नान योग्य बनाया गया। साथ ही उपस्थित सदस्यों ने नगरवासियों से मां नर्मदा के घाटों की स्वच्छता बनाए रखने तथा प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की।
स्वच्छता अभियान में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री रामबाबू देवांगन, ई. पीडब्ल्यूडी श्री एम.एस. धुर्वे, जिला पंचायत के श्री रामजीवन वर्मा, डॉ. संतोष परस्ते, श्री ओमवीर, श्री मनोज चौकसे, श्री संतोष परमार, श्री अवध गो, श्री राकेश नामदेव, श्री कमलेश वाल्मीकि तथा श्री माही बरौतिया सहित मैया अभियान के सदस्य एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
अभियान के दौरान सभी ने स्वच्छ एवं निर्मल घाट बनाए रखने तथा जनसहभागिता से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #dindori
1 views | Dindori, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026