चितरंगी: संकुल केंद्र गन्नई के शा. पूर्व मा. विद्यालय कुकराॅव में एक साल में एक दिन भी शिक्षिका उपस्थित नहीं हुई
संकुल केंद्र गन्नई के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुकुराॅव मे एक वर्ष से पदस्थ अतिथि शिक्षिका एक दिन भी विद्यालय नहीं आई है,लेकिन सैलरी बराबर लिया है।लोगों का आरोप है कि प्रधानाचार्य की बहू होने के कारण आज तक बात दबी रही और शिक्षिका घर बैठे पैसे ले रही है,और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं।