चितरंगी: चितरंगी जनपद पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के ब्लॉक समन्वयक की दफ्तर में अटैक से मौत
जनपद पंचायत चितरंगी में पदस्थ प्रधानमंत्री आवास योजना के ब्लॉक समन्वयक श्यामलाल वर्मा को आज दिन गुरुवार के सुबह 11:30 बजे के करीब अचानक दफ्तर में ही कार्य के दौरान अटैक आने से वाराणसी इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही निधन हो गया ब्लॉक समन्वयक के दुखद निधन से जनपद के कर्मचारीयों ने गहरा दुख व्यक्त किया।