लखीमपुर: तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल हुआ
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेड़नापुर स्थित गुरुद्वारे के पास सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में हैदरपुर निवासी बेचे पुत्र बंशीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुई टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घायल को एंबुलेंस से पहुंचाया जिला अस्पताल।