बागपत में नाबालिग परी हत्याकांड का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार
बागपत के काठा गांव में 13 अगस्त को मिले नाबालिग लड़की के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है।
पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान मथुरा की 14 वर्षीय परी के रूप में हुई है।
जांच के अनुसार, परी की पहचान मथुरा निवासी अमन सागर से हुई थी।
पुलिस का दावा है कि दोनों के बीच नजदीकियों की जानकारी अमन की पत्नी को हुई, जिसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर परी की हत्या कर दी।
इसके बाद शव को दिल्ली से बागपत लाकर पहचान छिपाने की कोशिश की गई।
पुलिस ने अमन सागर और उसकी पत्नी रचना को गिरफ्तार किया है। करीब 600 CCTV फुटेज और 2,000 से ज्यादा वाहनों की जांच के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Baraut, Bagpat | Sep 8, 2026