हमीरपुर के उपमंडल नादौन के बदान गांव में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 70 वर्षीय शकुंतला देवी कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें नादौन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जेठानी की मौत की खबर और सदमे के बीच घर पहुंची 60 वर्षीय कमलेश कुमारी की भी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़ीं। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। करीब एक घंटे के अंतराल में परिवार से दो सदस्यों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
#Hamirpur #Nadaun
#Himachal News
#unacityupdates
#Himachal Pradesh
Hamirpur News, Nadaun News, Badaun Village, Shakuntla Devi, Kamlesh Kumari, Double Death,
Baraut, Bagpat | Sep 8, 2026