वारासिवनी: सिकंदरा में कलेक्टर आदित्य सिंह व पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने सुपर सीडर से गेहूं की बुवाई देखी आधुनिक खेती की दी सलाह
ग्राम सिकंदरा में कलेक्टर आदित्य सिंह एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल ने किसान सुभाष पारधी के खेत में सुपर सीडर तकनीक से गेहूं की बुवाई का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने किसानों को धान के अलावा इलायची, तेजपत्ता, चीकू, कटहल और आंवला जैसी व्यावसायिक फसलें अपनाने की सलाह दी। पूर्व मंत्री ने कहा कि आधुनिक कृषि उपकरणों से लागत घटाकर उत्पादन बढ़ाया जा सकता है।