महवा: बड़नगर में चिमनी से घर में घुसे चोर, गृह प्रवेश से पहले लाखों की चोरी की
Mahwa, Dausa | May 2, 2026 पावटा के प्रागपुरा थाना क्षेत्र के बड़नगर स्थित सारणों की ढाणी में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गृह प्रवेश से पहले ही बदमाश रसोई की चिमनी के रास्ते घर में घुसे और नकदी सहित सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। मकान मालिक परिवार सहित बाहर था।