छतरपुर: डाली में पति ने पेट्रोल डालकर पत्नी को जलाया, 43 दिन बाद इलाज के दौरान मौत; आरोपी अब भी फरार
पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के डाली गांव की 25 वर्षीय उषा देवी की गुरुवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार 19 मई की रात मायके जाने को लेकर हुए विवाद में पति गुरुदेव सिंह ने उषा देवी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। गंभीर रूप से झुलसी उषा देवी का पहले मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल और फिर रांची रिम्स में इला