हज़ारीबाग: डुमरौन में सांप्रदायिक विवाद: भाजपा विधायक अमित कुमार यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात
ईचाक थाना क्षेत्र के डुमरौन गांव में हुए सांप्रदायिक विवाद के बाद शुक्रवार को बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अमित कुमार यादव गांव पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। विधायक ने घटना को संवेदनशील बताते हुए कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन किसी निर्दोष को फंसाया नहीं जाना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन तक इस मामले को गंभीरता से उठाया जाएगा और उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।