हज़ारीबाग: बसंत ऋतु में सांपों की गतिविधि बढ़ी, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज ने जारी किया अलर्ट
बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही हजारीबाग और आसपास के क्षेत्रों में सांपों की गतिविधि बढ़ गई है। खेतों, घरों और सड़कों के किनारे सांप देखे जाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसे ध्यान में रखते हुए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट ने आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है। अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अनुरोध किया है कि रात में बाहर निकलते समय विशेष सतर्कता बरतें और किसान खेतों में काम करते समय जूते पहनकर जाएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे झाड़-फूंक और अंधविश्वास में न फंसें।