उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय सभागार में आयुक्त कार्यालय के अनुसेवक रामलखन पासवान के सेवानिवृत्त होने पर एक भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयुक्त पवन कुमार ने रामलखन पासवान के 36 वर्षों की सेवा को सराहा और उनके समर्पण व कड़ी मेहनत की सराहना की।