हज़ारीबाग: हजारीबाग में दिनदहाड़े चाकू से हमला, दो युवक गंभीर रूप से घायल
हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के मुख्य चौक में अपराधियों ने दिनदहाड़े दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में घायल दोनों युवकों को स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान पिपराडीह निवासी चंदन गोप और ललन गोप के रूप में हुई है।