पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
रविवार 5:00 बजे अमरकंटक सीएमओ ने बताया कि अमरकंटक में प्रशासन ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। जहां वार्ड क्रमांक 2, वार्ड क्रमांक 10 और वार्ड क्रमांक 15 में विशेष कार्रवाई की। इस दौरान चार छोटे और चार बड़े अतिक्रमण हटाए गए, जिससे करोड़ों रुपये मूल्य की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त हुई।