मुंगेर: मुंगेर में टोटो लूट कांड का 24 घंटे में खुलासा, 2 लुटेरे गिरफ्तार, लूटी गई ई-रिक्शा बरामद, दोनों जेल भेजे गए
Munger, Munger | Feb 10, 2026 मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार को टोटो लूटने के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए लूटी गई ई-रिक्शा भी बरामद कर ली। इस घटना में ईस्ट कॉलोनी निवासी टोटो चालक संदीप कुमार के साथ मारपीट कर उसकी ई-रिक्शा छीन ली गई थी। थानाध्यक्ष प्रशिक्षण डीएसपी अभिषेक चौबे सोमवार शाम बताया कि पीड़ित संदीप