पन्ना जिले के जिगदिही ग्राम में कुत्तों द्वारा खदेड़े जा रहे हिरण के बच्चे की समय रहते जान बचा ली गई। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे जिगदिही ग्राम में विचरण कर रहा एक हिरण का बच्चा,ग्राम के कुत्तों द्वारा खदेड़े जाने के कारण जान बचाने के लिए भागते-भागते गांव के तालाब में भरे पानी में कूद गया।