कौशाम्बी के कड़ा ब्लॉक स्थित लुकिया डोरमा प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षिका के चाकू-चापड़ लेकर विद्यालय पहुंचने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि कक्षा में धारदार हथियार लहराने से बच्चों और विद्यालय स्टाफ में दहशत फैल गई। घटना के बाद अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। मामले का संज्ञान लेते हुए ABSA ने जांच के आदेश दिए हैं और BSA को रिपोर्ट भेज दी है। वहीं, शिक्षिका के पति ने उन्हें मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया है।
फिलहाल पुलिस और शिक्षा विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#UttarPradesh #viralvideo #BreakingNews #highlightseveryone #kaushambinews #Kaushambi #highlight #kadadham Viral Videos Kaushambi Voice Kaushambi Police UP Police Jitendra Marshal Comm