किशनगंज: केलवाड़ा 132 केवी जीएसएस पर आवश्यक कार्य होगा, शाहाबाद-कस्बाथाना सहित कई क्षेत्रों में आपूर्ति रहेगी बाधित
केलवाड़ा स्थित 132 केवी जीएसएस पर आवश्यक कार्य एवं मेंटेनेंस के चलते शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक शाहाबाद, देवरी, गुवाड़ी-मझारी, बीलखेड़ा डांग, कस्बाथाना, खांडा सहरोल, सेमलीफाटक, निवाड़ी, रामपुर और राजपुर सहित संबंधित गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।