संडीला: कछौना क्षेत्र के गढ़ी गांव में महिला को सांप ने डसा, हालत गंभीर
गढ़ी गांव निवासी कुलदीप की 25 वर्षीय पत्नी रूपा शुक्रवार 5 बजे सुबह अपने बरामदे में बच्चों के साथ सो रही थीं, जबकि उनके पति दूसरे कमरे में थे। इसी दौरान एक जहरीला सांप बरामदे में घुस आया और उसने रूपा को डस लिया। घटना के बाद रूपा के चीखने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बाद परिजनों ने गंभीर हालत में महिला को सीएचसी पहुंचाया।