रसूलाबाद: रसूलाबाद कस्बे के तुलसी नगर में पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
रसूलाबाद कस्बे के तुलसीनगर मोहल्ले में पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से एक 18वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि तुलसी नगर निवासी शिवलखन का 18 वर्षीय पुत्र कन्हैया पास में बन रहे मकान में मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान हाथ-पैर धोते समय वह अचानक पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा और डूब गया।सूचना मिलते ही पुलिस और