❤️ रीयल हीरो... सलाम है ऐसे जांबाज़ों को! 👏
आगरा के फतेहपुर सीकरी में एक युवती लगभग 30 फीट गहरे तालाब में डूब रही थी। गहराई अधिक होने के कारण आसपास मौजूद लोग चाहकर भी उसकी मदद नहीं कर पा रहे थे। तभी पेट्रोलिंग पर जा रहे थाना फतेहपुर सीकरी के रिक्रूट कॉन्स्टेबल दीपक सोलंकी ने शोर सुना और बिना एक पल गंवाए मौके पर पहुंच गए।
डूबती युवती को देखकर दीपक ने अपने जूते उतारे और वर्दी में ही तालाब में छलांग लगा दी। साहस, तत्परता और मानवता का परिचय देते हुए उन्होंने युवती को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
ऐसे पुलिसकर्मी वर्दी का मान बढ़ाते हैं और समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं। उनके इस साहसिक कार्य के लिए पुलिस कमिश्नर, आगरा द्वारा सम्मानित किए जाने की घोषणा भी की गई है।
दीपक सोलंकी जी को इस वीरता और मानवता के लिए हार्दिक बधाई एवं साधुवाद। ❤️👏
#Agra #FatehpurSikri #DeepakSolanki #RealHero #uppolice
Ghaziabad, Ghaziabad | Jun 4, 2026