Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
image
image

"प्लास्टिक मुक्त बनेगी हंडिया: सीईओ श्रीमती जोसेफ ने व्यापारियों से की कपड़े का थैला अपनाने की अपील" धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी हंडिया को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान चलाया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत हरदा श्रीमति अंजलि जोसेफ ने मंगलवार को हंडिया पहुंचकर आमजन को प्लास्टिक के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। श्रीमति जोसेफ ने हंडिया के स्थानीय व्यापारी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, फुटकर क्रेता-विक्रेता एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भेंट कर उनसे अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक की थैली, प्लास्टिक कप और प्लास्टिक बोतल का उपयोग पूर्णतः बंद करें। उन्होंने कहा कि हंडिया का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बहुत अधिक है। इसकी स्वच्छता और सुंदरता को बनाए रखने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। प्लास्टिक के कचरे से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है जो जनजीवन के लिए हानिकारक है। ✅कपड़े के थैले अपनाने की अपील सीईओ श्रीमती अंजलि जोसेफ ने लोगों से कहा कि जब भी बाजार जाएं तो कपड़े से बने थैले का उपयोग करें और अपने आस-पास के पड़ोसियों को भी इस संबंध में जागरूक करें। ग्राम पंचायत भवन में आयोजित बैठक में श्रीमति जोसेफ ने जनसमुदाय को सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग डस्टबिन में एकत्रित करने की जानकारी भी दी। साथ ही प्लास्टिक की पन्नियों एवं वस्तुओं का उपयोग न करने का आग्रह किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हरदा सुश्री राजेश्वरी, हंडिया तहसीलदार श्रीमति पूजा भाटी, उपसरपंच हंडिया श्री शरण तिवारी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। #Harda #PlasticFreeHandia #SwachhBharat #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

42 views | Harda, Madhya Pradesh | Jul 20, 2026

MORE NEWS