पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में आईजी राजेश कुमार ने पुलिसिंग की समीक्षा की, नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा सहित कई मामलों पर दिए निर्देश
Purnea East, Purnia | Sep 29, 2026
पूर्णिया एसएसपी कार्यालय में आईजी राजेश कुमार ने करीब चार घंटे तक आपराधिक घटनाओं और पुलिसिंग की स्थिति की समीक्षा की।इस दौरान उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण, महिला व बाल सुरक्षा और लंबित मामलों को निपटाने के लिए जरूरी निर्देश दिए। एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि आईजी ने खासकर नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी.