बक्सर जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को 4:00 बजे अपराह्न में आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई और आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे एग्रीस्टैक अभियान की सराहना की।